फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: फसल विविधीकरण में महोबा को देश में मिला पहला स्थान

विज्ञापन
फोटो 13 एमएएचपी 05 परिचय-राजधानी दिल्ली में डीएम प्रभास कुमार को सम्मानित करते केंद्रीय कृषि मं
विज्ञापन
महोबा। प्रधानमंत्री धान-धान्य कृषि योजना और कृषि विविधीकरण में महोबा जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान मिला है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में डीएम प्रभास कुमार और उप कृषि निदेशक रामसजीवन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह उपलब्धि कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए हासिल हुई है।
विज्ञापन

महोबा में वर्ष 2025-26 में 1,54,949 किसानों को 45,661.60 लाख रुपये किसान सम्मान निधि मिली। वर्ष 2026-27 में 1,56,560 किसानों के खातों में 54,792.24 लाख रुपये हस्तांतरित किए गए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 2025-26 रबी सीजन में 3,077 किसानों को 654.32 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति दी गई। साथ ही वर्ष 2026-27 खरीफ में 67,390 आवेदनों में क्षति के आकलन की प्रक्रिया जारी है जिसे पूरा करते हुए जल्द ही भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
वर्ष 2025-26 में 800 हेक्टेयर भूमि पर जैविक खेती का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा किया गया। औद्यानिक फसलों में लगभग 24 फसलों की वृद्धि दर्ज की गई। नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल योजना से तिलहन क्षेत्र में करीब 1.35 फीसदी की वृद्धि हुई। वहीं मिशन आत्मनिर्भरता इन पल्सेस के तहत दलहन क्षेत्र में 217.98 हेक्टेयर में दस फीसदी की वृद्धि अर्जित की गई। मछली उत्पादन में पिछले वर्षों की तुलना में 12.97 फीसदी की वृद्धि हुई और पशुओं के टीकाकरण में 50 फीसदी की वृद्धि हुई। जनपद महोबा को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें