पुलिस की नाक के नीचे रविवार क ो दिनदहाड़े एक सूने घर को चोरों ने अपने निशाने पर लिया। घर में रखी नगदी और सोने चांदी के आभूषण सहित लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया।
थाना कबरई के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी मुमताज क्रेसर में काम करता है। रविवार को वह खाना खाकर क्रेसर चला गया। मुमताज की मां और पत्नी किसी कार्यक्रम में गई थी। तभी चोर मौका देखकर मुमताज के मकान पीछे के दरवाजे से दाखिल हो गए।
चोरों ने घर में रखे 65 हजार नकद व सोने चांदी के आभूषण सहित तीन लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। परिजन घर लौटे तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। पत्नी ने चोरी की सूचना पति को दी। मुमताज नेे थाना कबरई में चोरी की तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।