समाजवादी पार्टी बैठक में सपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को गांव- गांव तक पहुंचाए जाने की अपील की गई।
सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी ने कहा कि नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों से अपने- अपने क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराएं। तभी ग्रामीणों के बीच अच्छा संदेश जाएगा। कहा कि सपा के पदाधिकारियों के अलावा ब्लाक प्रमुख भी अभी से मिशन 2017 के लिए जुट जाएं।
बैठक को जिला महासचिव रमेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शोभा लाल यादव, कुंभकरण यादव, अजय राज यादव, मोइनउददीन, रहीश यादव, अरविंद रैकवार, मुकीम खान रमजान मंसूरी जगदेव यादव, सुखदेव यादव संतोष साहू अशोक कुमार गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।