फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: शहर के 40 ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की होगी क्षमता वृद्धि

Wed, 01 Oct 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ओवरलोडिंग की वजह से ट्रिपिंग व कभी-कभी अचानक आपूर्ति ठप होने की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बिजली विभाग की ओर से शहर में 40 ओवरलोड ट्रांसफार्मरों के स्थान पर उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर में सभी 25 वार्डों में बिजली कनेक्शनधारकों की संख्या करीब 22 हजार है। इन उपभोक्ताओं को बजरिया, कीरत सागर व पठा फीडर से बिजली आपूर्ति मुहैया कराई जाती है। शहर में कई इलाके ऐसे हैं जहां पहले की अपेक्षा अब बिजली का लोड बढ़ गया है। ऐसे में कभी-कभी अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। ट्रिपिंग की समस्या भी रहती है। बिजली उपभोक्ताओं की इस समस्या के समाधान को लेकर विभाग की ओर से ओवरलोड ट्रांसफार्मर बदलने की कार्ययोजना तैयार की गई है। शहर के अलग-अलग स्थानों पर करीब 40 ओवरलोड ट्रांसफार्मर चिह्नित किए गए। इसके बाद कार्ययोजना बनाकर उच्चाधिकारियों को स्वीकृति के लिए भेजी गई। उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। अब ओवरलोड ट्रांसफार्मरों को जल्द ही बदला जाएगा। बिजली विभाग के एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि शहर में ओवरलोड 25 केवीए के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 63 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। जिन स्थानों पर 63 केवीए के ट्रांसफार्मर स्थापित हैं वहां 100 केवीए के ट्रांसफार्मरों को स्थापित किया जाएगा। जहां 100 केवीए के ट्रांसफार्मर ओवर लोड हैं उस स्थान पर 250 केवीए के ट्रांसफार्मरों को लगाया जाएगा। यह काम जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें