फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: घंघौरा और लुगासी क्रिकेट क्लब ने जीते मैच

Sat, 31 Jan 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। ब्लॉक जैतपुर की ग्राम पंचायत घंघौरा में आयोजित बांके बिहारी क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मुकाबले हुए। जिनमें घंघौरा क्रिकेट क्लब व लुगासी क्रिकेट क्लब ने अपने-अपने मैच जीते। मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


पहला मैच घंघौरा क्रिकेट क्लब और नेगवां क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए घंघौरा क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 98 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेगवां क्रिकेट क्लब की टीम नौ ओवर में महज 55 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे घंघौरा क्रिकेट क्लब ने 43 रन से मैच जीता। दूसरा मुकाबला इंद्रहटा क्रिकेट क्लब व लुगासी क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। टॉस जीतकर इंद्रहटा क्रिकेट क्लब ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। लुगासी क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 123 रन बनाए। जवाब में इंद्रहटा क्रिकेट क्लब की पूरी टीम छह ओवर में 55 रन पर सिमट गई। लुगासी क्रिकेट क्लब ने यह मुकाबला 68 रन से जीता। मैच में अंपायर की भूमिका अजेंद्र राजपूत और जीतेंद्र कुमार ने निभाई। कमेंट्री कपिल, रोहित व स्कोरर की जिम्मेदारी अंकित ने संभाली। इस मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक किशन कुशवाहा, जीतू राजपूत, हेमंत अहिरवार, पवन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें