फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत ने मोड़ा मुंह तो ग्रामीणों ने चंदे से हैंडपंपों की शुरू कराई मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान खरेला वासियों की समस्या जब नगर पंचायत दूर नहीं सका, तो सभी ने एकजुट होकर समस्या से निपटना शुरू कर दिया। कस्बे के लोगों ने चंदाकर खराब पड़े पांच हैंडपंपों की मरम्मत करा डाली। इससे जालिब वार्ड वासियों की पानी की समस्या दूर हो गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 30 हजार की आबादी वाले कस्बा खरेला में अर्जुन बांध से पाइप लाइन के जरिए पेयजल आपूर्ति की जाती है लेकिन जगह-जगह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से एक माह से आपूर्ति ठप है। उधर कस्बे में लगे 425 हैंडपंपों में अधिकांश खराब पड़े हैं। जिससे कस्बावासी कोसों दूर से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं। कुछ लोग 20 रुपये डिब्बा पानी खरीद रहे हैं। समस्या के समाधान को लेकर नगर पंचायत से कई बार मांग की गई लेकिन संसाधनों का अभाव बताकर हाथ खड़े कर लिए। भीषण समस्या से जूझ रहे लोगों ने स्वयं अपने आसपास के हैंडपंपों को चंदे से दुरुस्त कराने की रणनीति बनाई है।
मंगलवार को पहले दिन साईं धाम के पास, मानिक मोहल्ला, डाकघर के समीप, कुसियारी तालाब व जालिब वार्ड के हैंडपंप दुरस्त कराए गए। इस काम में कस्बावासी रविंद सिंह, प्रमोद, पप्पू सिंह, राजेंद्र, मिंटू, पंचू कुशवाहा, मिजाजी, खूबचंद्र आदि ने सहयोग किया। लोगों का कहना है कि अन्य हैंडपंपों को भी चंदे से दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत के ईओ केके सोनकर का कहना है कि खराब हैंडपंपों को ठीक कराया जाएगा। चंदे से सामान मंगवाने और हैंडपंप सुधरवाने की जानकारी नहीं है।
मोहल्ला हले निवासी महेंद्र सिंह का कहना है कि कस्बे में बूंद-बूंद पानी की समस्या है। कोई सुनने वाला नहीं है। कई किमीं दूर से पानी लाना पड़ रहा है। मजबूरी में चंदे से हैंडपंप दुरुस्त करा रहे है, ताकि कुछ राहत मिल सके।
पंचू कुशवाहा ने बताया कि एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप है। हैंडपंपों ने भी साथ छोड़ दिया। नगर पंचायत और प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब मैकेनिक बुलाकर चंदे से हैंडपंप ठीक करा रहे हैं।
जिलाधिकारी के साथ बैठक में नगर खरेला की पेयजल समस्या को लेकर ईओ और उपजिलाधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं । जल्द ही पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी, खराब पड़े हैंडपंप को दुरूस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

राम सुरेश वर्मा, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें