महोबा। डीएम एके तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें डीएम ने सीएमओ डॉ. सुमन को निर्देश दिए कि खांसी, जुकाम, बुखार जैसे रोगियों का डोर-टू-डोर गठित टीमों से सर्वे कराएं। सभी जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता के साथ-साथ सांप और कुत्ते के वैक्सीन सीएचसी व पीएचसी में रखें। टीकाकरण का कार्य समय से शत-प्रतिशत होना चाहिए।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने श्रीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 15 जुलाई तक हैंडओवर करने के निर्देश संबंधित फर्म को दिए। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि सामूहिक विवाह योजना, वृृद्धा, विधवा, दिव्यांग, पारिवारिक लाभ योजना का कोई भी पात्र लाभांवित होने से वंचित नहीं रहने चाहिए। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, दुग्ध विकास, जिला पंचायत, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा की समीक्षा करते हुए प्रगति में सुधार करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग, जल निगम, आपूर्ति, प्रधानमंत्री सड़क योजना, सेतु निर्माण, माध्यमिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा की समीक्षा की। उन्होंने बीएसए महेश प्रताप सिंह को किताबें वितरित कराने और यूनिफार्म के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ हीरा सिंह, परियोजना निदेशक डीएन पांडे, जिला पूर्ति अधिकारी एसपी शाक्य, डीआईओएस एसपी सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।