फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंजा गणपति बप्पा मोरया जयकारा

Mon, 12 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर पंडालाें में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का सोमवार को भक्तों ने नम आंखों से विसर्जन किया। विसर्जन जुलूस के दौरान भक्त ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ की गूंज सुनाई दी। ऐतिहासिक कीरत सागर में गणेश प्रतिमाओं का कड़ी सुरक्षा के बीच विसर्जन किया गया। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर
विज्ञापन


प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई। विसर्जन स्थल ऐतिहासिक कीरत सागर में साफ सफाई के साथ लाइटिंग की व्यवस्था की गई। शाम पांच बजे से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ। गाजे बाजे के साथ शहर में विसर्जन जुलूस निकाला गया। जिसमें भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। ढोल नगाड़ों की धुनों पर युवाओं ने थिरकते हुए जमकर अबीर

गुलाल उड़ाया। देर शाम तक शहर के मलकपुरा, पानमंडी, सुभाष चौकी, छजमनपुरा सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर गणेश चतुर्थी पर स्थापित की गई गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित किए जाने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें