फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नम आंखों से गणेश प्रतिमाओं का किया विसर्जन

विज्ञापन
फोटो 20 एमएएचपी 24 परिचय-कस्बा कुलपहाड़ स्थित बड़े तालाब में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करते भक्त।
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। गणेशोत्सव को लेकर घरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित करने का सिलसिला शुरू हो गया है। कस्बा कुलपहाड़ में घरों में स्थापित प्रतिमाओं को सातवें दिन तालाब में नम आंखों से विसर्जित किया गया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

कस्बा कुलपहाड़ में 20 से अधिक घरों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। यहां सुबह-शाम आरती के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम कराए गए। रविवार को सातवें दिन रामलीला मैदान के पास स्थापित गणेश पंडाल में कन्या भोज व भंडारे का आयोजन किया गया। मुढ़ारी गांव में घरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ विदा किया। भक्तिगीतों पर थिरकते तालाब पहुंचे भक्तों ने गणेश प्रतिमा की आरती उतारी। विसर्जन के दौरान भक्तों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें