फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मकान व दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के परथनिया गांव में शनिवार की रात किराना दुकान व मकान में आग लग गई। ग्रामीणों के एकजुट प्रयास से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में बाइक, स्कूटी, कृषि उपकरण, गृहस्थी समेत कीमती सामान जलकर बर्बाद हो गया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी परशुराम अहिरवार मकान में ही किराना दुकान किए हैं। रात आठ बजे वह दुकान बंदकर घर के अंदर चले गए थे। इसी दाैरान दुकान में आग लग गई। देखते-ही-देखते आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। आग की लपटे देख परिजन ने बाहर निकाल जान बचाई। शोर सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी दाैरान वहां से निकल रहे भाजपा नेता जितेंद्र मिश्रा ने अपने सहयोगियों व पुलिस को सूचना दी।
कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझ सकी लेकिन तब तक किराना सामान, मकान में रखी स्कूटी, बाइक, कृषि उपकरण, कपड़े और गृहस्थी का सामान जल गया। पीड़ित ने बताया कि करीब दो लाख से अधिक की क्षति हुई है। घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी गई है। पीड़ित ने पुलिस और राजस्व विभाग को सूचना देकर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें