फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त स्वेटर और कंबल पाकर खिले चेहरे

Sun, 21 Dec 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं और कड़ाके की ठंड के मद्देजनर गरीब छात्राें और ग्रामीणाें को स्वेटर और कंबल वितरण का कार्य ने तेजी पकड़ ली है। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर गरीबों को गर्म कपड़े वितरित किए जा रहे हैं। शनिवार को मुफ्त स्वेटर पाकर छात्राें के चेहरे खिल उठे। वहीं कंबल मिलने पर गरीबों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


राजकीय मुकुंद लाल तिवारी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र अनुरागी की देखरेख में कक्षा छह से 12 तक के छात्राें को स्वेटर वितरित किए गए। छात्र जय हिंद, देवराज, अजय चौरसिया, रोहित यादव, सुधीर कुमार, ब्रजेंद्र कुमार सहित तमाम छात्राें को स्वेटर मिले।

स्वेटर पाकर छात्राें के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर टीचर जगदेव वर्मा, ब्रजपाल कुटार, कामता प्रसाद गुप्ता, श्ंकर दयाल अनुरागी, रामदीन सोनी, रामसनेही राजपूत, सुमेर प्रसाद पटेल, संदीप कुमार, दीपक आदि टीचर मौजूद रहे।
विज्ञापन

खरेला प्रतिनिधि के मुताबिक, थाना खरेला में समाधान दिवस के अवसर पर एसडीएम प्रबुद्ध सिंह और सीओ धनंजय कुशवाहा ने गरीबाें और असहायों को कंबल वितरित किए। कंबल पाने को ग्रामीणाें की भीड़ जुटी। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।

इस मौके पर तहसीलदार अरविंद कुटार, कानूनगो इंद्रपाल सिंह, लेखपाल जयप्रकाश, लालमन, थानाध्यक्ष धर्मराज यादव आदि मौजूद रहे। खन्ना प्रतिनिधि के अनुसार, समाधान दिवस प्रभारी नायब तहसीलदार कर्मवीर सिंह और थानाध्यक्ष नंदलाल भारती ने गरीबाें को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर गरीबाें ने ठंड से राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें