फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में गंदगी देख सचिव उखड़े

Sat, 20 Dec 2014 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के सचिव संजीव कुमार ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर सचिव ने नाराजगी जताई। साथ ही चिकित्सकाें को बाहर की दवाएं न लिखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग सचिव शनिवार सुबह नौ बजे जिला अस्पताल जा पहुंचे। उन्हाेंने अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में जाकर मरीजों से हालचाल पूछा। साथ ही जिला अस्पताल से दवाएं मिल रही हैं या नहीं इस बाबत जानकारी ली, जहां मरीजों ने सही उपचार किए जाने की बात कही।

उन्हाेंने वार्ड में पर्याप्त साफ सफाई न पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से नाराजगी जताई। साथ ही सफाई के बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए।
उन्हाेंने चिकित्सकों के कक्षों और इमरजेंसी कक्ष का भी जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कक्ष में उपस्थिति और ड्यूटी रजिस्टर चेक किए। इस दौरान डॉ. एसपी मिश्रा द्वारा लगातार इमरजेंसी कक्ष में नाइट ड्यूटी किए जाने पर उन्हाेंने सीएमएस को चिकित्सक की शिफ्ट बदलकर दिन के समय भी ड्यूटी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 
सचिव के औचक निरीक्षण से चिकित्सकाें में खलबली मची रही, सचिव जहां दूसरे वार्डों का निरीक्षण कर रहे थे, वहीं अन्य वार्डों में सफाई कार्य तेजी से कराया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान डीएम वीरेश्वर सिंह, सीएमओ डॉ. एसके वार्ष्णेय, सीएमएस डॉ. दयाशंकर आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें