फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: बैंक प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। एक्सिस बैंक महोबा के शाखा प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इन लोगों पर जमीन के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक से छह लाख रुपये कर्ज लेने का आरोप है।
विज्ञापन

कबरई थानाक्षेत्र के ग्राम सिंघनपुर बघारी निवासी सावित्री देवी पत्नी रामगोपाल सिंह की गांव में कृषि योग्य भूमि है। जनवरी 2016 में थाना खरेला के ग्राम पाठा निवासी अक्षय कुमार पुत्र लल्लू ने उनकी भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर एक्सिस बैंक की महोबा शाखा में साठगांठ कर छह लाख रुपये का कर्ज ले लिया। एक महीने बाद गांव के ही एक शख्श से महिला को मामले की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए।
महिला ने कोतवाली और पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत की, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपियों ने महिला को जानमाल की धमकी भी दी। इस पर पीड़िता ने न्यायालय का सहारा लिया और फरवरी 2017 में आरोपियों के खिलाफ याचिका दायर की।
विज्ञापन

मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर ग्राम पाठा निवासी अक्षय कुमार पुत्र लल्लू सिंह, एक्सिस बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक व सहयोगी कर्मचारी नाम पता अज्ञात के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कोतवाली के एसएसआई लाखन सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें