फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे में चार पहिया वाहन ने भैंस व्यापारी को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर हाइवे में पुलिस लाइन के समीप तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने भैंस व्यापारी को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक वाहन समेत मौके पर भाग निकला। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जनपद आगरा के थाना बरहन के ग्राम गड़ी भंडार निवासी नवी हुसैन (22) पुत्र पप्पू अपने चाचा सेठ खान के साथ भैसों की खरीद फरोख्त का व्यापार करता था। गुरुवार की सुबह श्रीनगर क्षेत्र से आधा दर्जन भैंस खरीदकर चाचा भतीजे पैदल महोबा में शुक्रवार को लगने वाले पशु बाजार आ रहे थे। तभी छतरपुर रोड में पुलिस लाइन मार्ग के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने सड़क से भैैंसों को किनारे कर रहे नवी हुसैन को टक्कर मारकर कुचल दिया। खून से लथपथ हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन व उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश कर रही है। एक अन्य दुर्घटना में मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी राजपत (20) पुत्र फूलसिंह अपने साथी भरत राजपूत (25) के साथ बाइक से महोबा आ रहा था। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें