अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार ग्रामीण घायल हो गए। ग्रामीणों की चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मकरबई निवासी अच्छेलाल (42) पुत्र रामदीन बाइक से महोबा आ रहा था, तभी किड़ारी फाटक के पास बाइक ब्रेकर में असंतुलित होकर फिसल गई, जिससे अच्छेलाल गिरकर घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना में खन्ना निवासी राजकुमार (25) पुत्र मुन्नीलाल घर से खेत देखने जा रहा था, टोल प्लाजा के पास बाइक फिसल गई और गिरकर घायल हो गया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हरी कुशवाहा(40) पुत्र शिवपाल कुशवाहा व उसका भतीजा कमलेश (25) पुत्र सिगवापुरवा से महोबा आ रहे थे डुमरा के पास बाइक पत्थर से टकरा गई जिससे चाचा और भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।