फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखारी में चार दिन से ठप है जलापूर्ति

Sun, 10 Jul 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
टैंकर से पानी भरते नागरिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली कटौती से चरखारी कस्बे में चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से हैंडपंपों और कुओं के पास भीड़ जुट रही है। सुबह होते ही लोग पानी भरने के लिए बाल्टी और डिब्बे लेकर नलों के पास लाइन लगाते हैं। इससे लोगों में गुस्सा है। बारिश के मौसम में बांधों और तालाबों में पानी आ जाने के बाद भी पानी संकट है।
विज्ञापन


चरखारी कस्बे में जल संस्थान की ओर से पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन चार दिनों से पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। चरखारी के अलावा रिवई और खरेला में भी अर्जुन बांध से पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन बिजली न होने से पानी के टैंक भर नहीं पा रहे हैं। इससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित है।

महोबा। चार दिन से पानी न आने से संपन्न परिवार के लोग पानी खरीद कर काम चला रहे हैं। जबकि मध्यम और गरीब वर्ग के लोग हैंडपंपों पर लाइन लगाकर पानी भर रहे हैं। उमस भरी गर्मी में पानी के लिए लोग हैंडपंपों पर घंटों मशक्कत करते हैं। इतना ही नहीं पानी की मारामारी को देख पानी का प्लांट लगाए लोगों ने चालीस रुपये में बिकने वाला ठंडा पानी का डिब्बा पचास रुपये में कर दिया है।
विज्ञापन


महोबा। पानी ने लोगों की दिन चर्या बिगाड़ दी है। हालत यह है कि पानी के चक्कर में लोग कामकाज तक नहीं कर पा रहे हैं। सुबह शाम पानी के लिए भागदौड़ मची है। कभी हैंडपंपों तो कभी टैंकर के पीछे लोग भागते है। रात में पानी आने पर लोगों को पानी के लिए पूरी रात जागना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें