बेलाताल (महोबा)। ग्राम पंचायत लमोरा में चार गोवंश मृत पाए गए हैं। कई बीमार है। गोशाला में बारिश के बाद कीचड़ फैल गया है। छोटी सी जगह पर छप्पर तानकर खानापूर्ति की जा रही है।
विकासखंड जैतपुर की ग्राम पंचायत लमोरा में गोशाला संचालन व्यवस्था बेहद खराब है। छोटी सी जगह पर छप्पर तान कर गोवंश की सुरक्षा के लिए औपचारिकता की जा रही है। गोशाला में कीचड़ के कारण खुले आसमान में गोवंश सर्दी व बारिश में भीग कर दम तोड़ रहे हैं। सर्दी बचाव चारा पानी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। जिससे ठंड में गोवंश दम तोड़ रहे हैं। सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं हैं। व्यवस्थाओं का दुरुस्त कराया जाएगा।