फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाना पानी न मिलने से चार गायों की मौत

सार

कबरई गोशाला में गाय मरने से प्रशासन के हाथ पांव फूले
विज्ञापन
कबरई के जोगिन तालाब गौशाला में मौजूद गाय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबरई (महोबा)। एक माह में दूसरी बार गोशाला में गाय मरने से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं। गोशाला में उचित प्रबंध न होने पर ग्रामीणों ने पालिका प्रशासन पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

रविवार की रात को दाना पानी न मिलने से भूख के चलते चार गायों की मौत हो गई। एक माह के अंदर गोशाला में दूसरी बार गाय मरने से डॉक्टर ने आनन फानन में गायों का पोस्टमार्टम किया।
कबरई नगर पंचायत द्वारा जोगिन तालाब की बगिया में अस्थाई गौशाला का निर्माण किया गया है। जहां 700 से अधिक गाय हैं। इसकी जिम्मेदारी पालिका प्रशासन को सौंपी गई है। रविवार की रात करीब चार गाय मर जाने से ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर हंगामा काटा। गाय मरने की खबर फैलते ही आनन फानन में पशु चिकित्सक को बुलाकर उनका पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया गया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सदर राजेश यादव का कहना है कि वहां गायों की सुरक्षा और खान-पान की पर्याप्त व्यवस्था है। नगर पंचायत को गायों के खान-पान और व्यवस्था के लिए तीन लाख रुपये दिया जा चुका है। उधर अधिशासी अधिकारी उमाकांत सिंह का कहना है कि खान पान की कोई कमी नहीं है। गायों की मौत बीमारी से हुई है। प्रतिदिन दो टैंकर पानी गोशाला में भेजा जाता है और वहां पर्याप्त भूसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें