सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल, एक रेफर
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया है।
कस्बा चरखारी निवासी कल्लू (60) पुत्र दसइयां साइकिल से अपने खेत जा रहा था। तभी सड़क किनारे जाते समय तेज रफ्तार आटो ने टक्कर मार दी। जिससे कल्लू उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने कल्लू को झांसी रेफर कर दिया। ग्राम बगरौन निवासी किशोरीलाल (70) पुत्र गुलाब को सड़क किनारे पैदल जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। इसी तरह कांशीराम कालोनी निवासी राजेश (30) पुत्र भागीरथ बाइक से बाजार जाते समय गिरकर घायल हो गया। बाइक सवार के हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। ब्यूरो