पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के बैंदो गांव में मोबाइल छीनने की घटना में शामिल चार आरोपियों को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के कब्जे से तमंचा भी बरामद किया गया।
थाना महोबकंठ के दुलारा गांव निवासी रामगोपाल ने रविवार को थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया कि शनिवार की रात बाइक से घर जा रहा था। तभी बाइकोंं पर सवार होकर आए चार युवक आए और बैंदो मोड़ के पास उसका मोबाइल छीनकर भाग गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि सोमवार की घटना में शामिल निसवारा गांव निवासी संदीप रैकवार, लौलारा निवासी हर्ष तिवारी, कैथोलर निवासी सौरभ कुशवाहा और लिधौराखुर्द निवासी राघवेंद्र राजपूत को बैंदो मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियोंं के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक, छीना गया मोबाइल व तमंचा बरामद हुआ। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।