फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से मारपीट करने पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान से मारपीट में चार पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अजनर (महोबा)। थुरट रजबहा के किनारे पड़ी बालू को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। किसान ने विरोध किया तो चार लोगों ने उसको मारपीट कर घायल कर दिया। घायल की सूचना पर पुलिस ्िरपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना अजनर के थुरट रजवाहा किनारे वर्षों पहले हुए निर्माण की बची सामग्री पड़ी थी। जिसको लेकर अजनर के राकेश कुमार का परिवार के ही प्रीतम, संजू, नीरज व खेत सिंह से शुक्रवार की शाम विवाद हो गया। शाम को खेत से लौट रहे गयाप्रसाद ने बीच-बचाव कराना चाहा तो प्रीतम, संजू, नीरज और खेत सिंह ने गयाप्रसाद को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाना अजनर पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मारपीट में शामिल चारों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके घायल को डॉक्टरी परीक्षण के अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष अभिमन्यु यादव ने बताया कि ठेकेदार की बची हुई सामग्री में हक जमाने को लेकर विवाद हुआ है। चारों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें