महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों ने जहर खाकर जान देेने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
शहर के मोहल्ला समदनगर निवासी खुशबू (21) की घर पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे नाराज होकर उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया।
इसी तरह लिलवाही कबरई निवासी गुलाब (60), अकौना अजनर निवासी हरीदास (32), मुरानी श्रीनगर निवासी मुकेश (25) व प्रकाश बम्हौरी निवासी मीरा (40) ने घर पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। (संवाद)