फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: झांसी से आए उड़ाका दल ने ली छात्रों की तलाशी

Sat, 04 Jan 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
जय बुंदेलखंड महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान चेकिंग करते उड़ाका दल के सदस्य। - फोटो : जय बुंदेलखंड महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान चेकिंग करते उड़ाका दल के सदस्य।
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के उड़ाका दल ने शुक्रवार को जय बुंदेलखंड महाविद्यालय का निरीक्षण कर छात्रों की तलाशी ली। विश्वविद्यालयों से संबंद्ध कॉलेजों में इन दिनों सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

कस्बा कुलपहाड़ में संचालित जय बुंदेलखंड महाविद्यालय व श्रीकिशोर गोस्वामी महाविद्यालय में शुक्रवार को तीन पालियों में सेमेस्टर परीक्षाएं कराई गईं। सुबह की पाली में 8:30 से 10:30 बजे तक परीक्षा हुई। इस दौरान बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से आए उड़ाका दल ने जय बुंदेलखंड महाविद्यालय परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
यहां बीकॉम, बीएससी पांचवें सेमेस्टर और एमकॉम प्रथम सेमेस्टर के परीक्षार्थी परीक्षा देते मिले। उड़ाका दल को कोई भी नकलची नहीं मिला। प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मोबाइल, स्मार्ट वॉच आदि परीक्षा केंद्र पर लाने पर प्रतिबंध है। सेमेस्टर परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें