फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: छात्रावास की रिक्त सीटों पर होगा छात्रों का प्रवेश

Sat, 04 Jan 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के छतरपुर रोड स्थित अनुसूचित जाति छात्रावास की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्रावास में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन के सत्यापन के बाद पात्रता शर्तें पूरी करने वाले छात्रों को सीटों का आवंटन होगा।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति छात्रावास का संचालन किया जा रहा है। यह छात्रावास 48 सीटों का है। छात्रावास की 16 सीटें खाली चल रही हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्षवर्धन नायक ने बताया कि जिले की शिक्षण संस्थाओं में दशमोत्तर कक्षाओं में पढ़ रहे ऐसे छात्र जो गरीबी रेखा के नीचे हैं और निवास स्थल मुख्यालय से दूरी पर है, उन्हें छात्रावास की रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी है। आवेदन समाज कल्याण कार्यालय व राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास से प्राप्त किए जा सकते हैं। छात्रों को प्रधानाचार्य से आवेदन सत्यापित कराने के बाद जमा करना होगा। जो छात्र पात्रता शर्तें पूरी करेंगे उन्हें छात्रावास की सीटें आवंटित होंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें