फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की पांच बीघा फसल राख

Mon, 27 Mar 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
आग से जली पड़ी गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कस्बा पनवाड़ी के मौजा किल्हौवा हार में खेतों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से फसल में आग लग गई। कटाई के बाद मड़ाई के लिए रखी गेहूं की पांच फसल जलकर स्वाहा हो गई। किसानों ने कुओं में पंपिंग सैट लगाकर आग पर काबू पाया। साल भर की मेहनत और लागत आग की भेंट चढ़ जाने से किसान परिवार परेशान है।
विज्ञापन



कस्बा पनवाड़ी निवासी चंद्रशेखर नायक की मौजा किल्हौवा हार में पांच बीघा जमीन है। जिसमें उसने इस बार गेहूं की फसल बोई गई थी। उसने फसल की कटाई कराकर मड़ाई के लिए रखी थी। सोमवार की सुबह खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के तारों से निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई। इससे पांच बीघा की फसल राख हो गई। आग की लपटें देख आसपास खेतों में कटाई कर रहे किसान दौड़ पड़े।

सभी ने कुओं में पंपिंग सैट लगाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित किसान ने घटना की सूचना पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी है। किसानों का कहना है कि खेतों के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन से अक्सर घटनाएं हो रही है, लेकिन विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है। आग से हुए नुकसान से किसान परेशान है।
विज्ञापन



खेतों के ऊपर से गुजरे विद्युत तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। इससे एक बीघा गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो गई। गांव महोबकंठ निवासी धर्मपाल पाठक के खेत में गेहूं की फसल कटी रखी थी। तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। हालांकि आग विकराल रूप धारण करती इससे पहले आग पर काबू पा लिया गया। इससे एक बीघा गेहूं की फसल आग से जल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें