फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 40 रोडवेज बसों के परिचालकों को दी फर्स्ट एड बॉक्स किट

विज्ञापन
फोटो 18 एमएएचपी 04 परिचय-बस में रखी पेटी से फर्स्ट एड बॉक्स निकालकर दिखाते परिचालक हरिवंश। संवा
विज्ञापन
महोबा। रोडवेज बसों में लगे फर्स्ट एड बॉक्स से मेडिकल किट लापता होने को लेकर अमर उजाला की ओर से चलाए गए अभियान का आखिरकार असर दिखा। सोमवार को महोबा डिपो और झांसी डिपो की पुरानी बसों में जाकर देखा गया तो परिचालकों ने मेडिकल किट होने का दावा किया।
विज्ञापन


दवा का डिब्बा दिखाने के सवाल पर उन्होंने दवा भी दिखाई। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि बस में लगे फस्ट एड बॉक्स में दवा रखना असुरक्षित रहता है इसलिए यह किट वह बैग में रखते हैं। डिपो प्रभारी प्रवीण कुमार ने सोमवार को करीब 40 परिचालकों को किट दी।

संवाद न्यूज एजेंसी की टीम महोबा डिपो में खड़ी बस यूपी 93 बीटी 0385 में पहुंची। पड़ताल के दौरान यहां पर भी चालक के पीछे लगे लोहे के फ्रेम पर फस्ट एड बॉक्स नहीं लगा था। चालक से बातचीत करने पर उन्होंने परिचालक हरिवंश को बुलाया। हरिवंश ने बताया कि उन्हें डिपो कार्यालय से दवा का डिब्बा दिया गया है जो उनके पास है।
विज्ञापन


डिब्बा दिखाने की बात पर उन्होंने बस में पीछे की ओर यात्री सीट के सामने रखी एक लकड़ी की बड़ी पेटी का ताला खोला और मेडिकल किट निकाल कर दिखाई। उन्होंने बताया कि लोहे के फ्रेम में रखने से दवाओं की देखरेख नहीं हो पाती है और इसे कोई भी निकाल सकता है। इसलिए इसे सुरक्षित परिचालक अपने बैग में या अन्य जगहों पर रखते हैं।

यात्रियाें के मांगने पर उन्हें दवाएं दी जाती है। इसके बाद महोबा डिपो की बस यूपी 95 टी-2011 में लगे फर्स्ट एड बॉक्स से भी दवा नदारद मिली। परिचालक अंशू ने बताया कि उन्हें डिपो की ओर से दवा का डिब्बा दिया गया है। उन्होंने अपने बैग से दवा का डिब्बा निकालकर दिखाया और बताया कि दवाएं मिल रही है।

अन्य बसों में भी किसी के फर्स्ट एड बॉक्स तो किसी में परिचालक के पास मेडिकल किट मिली। चित्रकूटधाम मंडल बांदा के क्षेत्रीय प्रबंधक रामलवट ने बताया कि रोडवेज बसों के सभी परिचालकों को मेडिकल किट मुहैया कराई गई हैं। सभी से नियमित बस में मेडिकल किट रखने और जरूरत पड़ने पर यात्रियों को मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।

फोटो 18 एमएएचपी 04 परिचय-बस में रखी पेटी से फर्स्ट एड बॉक्स निकालकर दिखाते परिचालक हरिवंश। संवा

फोटो 18 एमएएचपी 04 परिचय-बस में रखी पेटी से फर्स्ट एड बॉक्स निकालकर दिखाते परिचालक हरिवंश। संवा

फोटो 18 एमएएचपी 04 परिचय-बस में रखी पेटी से फर्स्ट एड बॉक्स निकालकर दिखाते परिचालक हरिवंश। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें