फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पेट्रोलियम व घरेलू वस्तुओं के मूल्य बढ़ने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 18 एमएएचपी 02 परिचय-आंबेडकर पार्क में नारेबाजी कर विरोध जताते कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
महोबा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को कांग्रेसियों ने पेट्रोलियम पदार्थों व घरेलू उपयोग की वस्तुओं में की गई मूल्य वृद्धि के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार धुरिया ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी नियंत्रित करने में सरकार असफल हो चुकी है। नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का पेपर होना लीक युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में 30 से अधिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहर के आल्हा चौक स्थित आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने किसानों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में जैसे नारे लगाते हुए सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रवक्ता राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की जन विरोधी नीतियों के कारण ही देश की ऐसी स्थिति हुई है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शकीला बानो ने कहा कि सरकार निम्न और मध्यम वर्ग के लिए कोई ठोस नीति नहीं बना रही है।

पूर्व प्रदेश सचिव बृजराज सिंह ने कहा कि घरेलू वस्तुओं की बेतहाशा मूल प्रति वृद्धि पर जनता आने वाले समय में जवाब देगी। सरकार की नीतियां उद्योगपतियों के लिए ही है। महासचिव अरविंद द्विवेदी ने कहा कि महंगाई से निम्न वर्ग को अपने घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा है। इस मौके पर प्रमोद कुमार, देवीदीन, छत्रपाल अहिरवार, प्रेमसिंह वर्मा, पंकज कुमार, विक्रम सिंह, देशराज रैकवार, रामेश्वर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें