फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान पर फायरिंग, भाई पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। ब्लॉक पनवाड़ी की ग्राम पंचायत सिलालपुरा में बाइक से घर लौट रहे ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों पर दबंगों ने फायरिंग कर दी। बाइक सवारों पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला भी किया। जिसमें प्रधान के भाई को गंभीर चोटें आईं। जिसे सीएचसी पनवाड़ी से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। सूचना पर सीओ व थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सिलालपुरा में अरविंद सिंह यादव वर्तमान में प्रधान है जबकि उनका भाई देवी सिंह सफाई कर्मी है। रविवार को ग्राम प्रधान अपने भाई व गांव के ही धर्मेंद्र के साथ बाइक से पनवाड़ी आया था। लौटते समय बुढ़ेरा मार्ग में पहले से घात लगाए बैठे पूर्व प्रधान के साथियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे देवी सिंह मौके पर ही अचेत होकर गिर गया। तब आरोपी जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भाग निकले।
सीओ तेजबहादुर सिंह ने घटनास्थल का मुआयना कर ग्रामीणों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों चुनावी रंजिश चली आ रही है। दो दिन पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तब एक-दूसरे के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई गई थी। इस मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें