फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामिनी एप से चार घंटे पहले मिल सकेगी वज्रपात की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय उष्ण कटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान पुणे के सहयोग से मौसम की भविष्यवाणी और प्रभावी तरीके से दी जा सकेगी। अब व्रजपात की जानकारी चार घंटे पहले मिल सकेगी। इसके लिए दामिनी एप विकसित किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि दामिनी एप करीब 20 किमी के क्षेत्र में संबंधित लाइटनिंग अलर्ट की अधिसूचना चार घंटे पहले प्रेषित करता है। जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने और बचाव का अवसर मिल सकेगा। डीएम ने सभी ब्लॉक और तहसील स्तरीय अधिकरियों व कर्मचारियों को एप इंस्टॉल करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि ग्राम प्रधान, लेखपाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, पुलिसकर्मी व किसान दामिनी एप को जरूर इंस्टॉल कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें