फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव की चिंगारी से लगी आग, वृद्ध जिंदा जला

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। विदावर गांव में रविवार की सुबह अलाव की चिंगारी से रजाई में आग लग गई। इसके बाद पूरे घर को चपेट में ले लिया। चारपाई पर सो वृद्ध जिंदा जल गया। गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन

खरेला थाना क्षेत्र के विदावर गांव निवासी दीवान सिंह (75) कच्चे घर में अकेले रहते हैं। उसके पांच पुत्र राजेंद्र, बलवान, पहलवान, लल्लू सिंह व कल्लू सिंह अलग रहते हैं। पत्नी लाड़कुंवर बड़े पुत्र राजेंद्र के साथ रहती है। सुबह-शाम बेटे दीवान को खाना भेजते थे। रविवार की सुबह करीब छह बजे अधिक ठंड होने के चलते पुत्र राजेंद्र अलाव जलाकर कमरे में रख आया।
कुछ देर हाथ सेंकने के बाद दीवान सिंह चारपाई पर लेट गया। इसी दौरान रजाई में अलाव की चिंगारी से आग लग गई। मकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। लेकिन तब तक चारपाई पर लेटे वृद्ध की आग से जलकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ चरखारी उमेशचंद्र, थानाध्यक्ष खरेला दिनेश तिवारी, लेखपाल इंद्रपाल मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। राजस्व टीम ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। साथ ही पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें