पनवाड़ी (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर चलती वैन आग का गोला बन गई। चालक व उसके साथी ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। इस दौरान करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास खड़े वाहनों को हटवाया और तब आवागमन बहाल हो सका।
मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के राजनगर निवासी भरत कुशवाहा अपने साथी के साथ वैन से जनपद हमीरपुर के कस्बा राठ गए थे। शुक्रवार की देर रात वैन सेलौटते समय हाईवे में बम्हौरी टोल प्लाजा के समीप वैन का इंजन हीट होने से आग लग गई। चालक व उसका साथी खिड़की खोलकर कूद गए। जिससे उनकी जान बच गई। सूचना पर थानाध्यक्ष महोबकंठ वीरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक वैन पूरी तरह जल गई।