फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद संकट: 1200 की डीएपी की बोरी 1400 में बेच रहे दुकानदार

विज्ञापन
दुकान बंद होने पर खाद के इंतजार में खड़े किसान। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कबरई(महोबा)। सहकारी समितियों में खाद न होने से बाजार में कालाबाजारी शुरू हो गई है। खाद बीज के लिए अधिकृत लाइसेंसी दुकानों में 1200 रुपये बिक्री वाली डीएपी खाद की बोरी खुलेआम 1400 रुपये में बेची जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार के दिन कस्बे के एक बीज भंडार में खाद लेने के लिए भारी भीड़ जमा हुई। दुकानदार द्वारा शासन से निर्धारित रेट 1200 रुपये प्रतिबोरी की जगह 1400 रुपये प्रतिबोरी की दर से किसानों को डी ए पी खाद दी। जबकि सहकारी समितियों का खाद बिक्री रेट व लाइसेंसी दुकानों का खाद बिक्री रेट सामान्य है। वहीं दुकानदार का कहना है कि महंगे रेट में खाद मिल रही है इसलिए 1400 रुपये में बेच रहे हैं। उपजिलाधिकारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि महंगे रेट में खाद बेचना न्यायसंगत नही है इस प्रकरण में जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित कर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
क्या बोले किसान-
डहर्रा निवासी किसान बृजमोहन कुशवाहा का कहना है कि दो दिन और न खाद मिली तो खेतों की बुआई नही हो पाएगी। समिति में कई दिन से खाद नही मिल रही इसलिए दुकान से 1400 रुपये की एक बोरी खाद खरीदी है।
विज्ञापन

-धरौन निवासी मो. सफी ने बताया कि कई दिन से सहकारी समिति के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन समिति में खाद न मिलने के कारण मजबूरी में दुकान से 1400 रु की बोरी खरीद रहे हैं।
अजनर (महोबा)। सहकारी समितियों में खाद न होने से किसान परेशान है। किसानों खाद संकट को लेकर जाम लगाकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष लडपुरा निवासी आनंद सिंह ने कहाकि निजी दुकानदार खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं। अजनर स्थित कृषिकेंद्र एग्रो जंक्शन वन स्टाप शॉप पर सुबह से ही किसानों की भीड़ जमा हो गई। दोपहर 12 बजे तक दुकान नहीं खुल सकी।
अजनर निवासी गोकुल, इन्द्रहटा निवासी किशुन, बडखेरा निवासी माधव सिंह, नगारा निवासी परमानंदी, बिजौरी निवासी कमलेश, भगारी निवासी मोहन ने बताया कि हम करीब आधा सैकड़ा किसान सुबह से ही वन स्टाप शॉप पर जमे हुए है किंतु दुकानदार दुकान नही खोल रहा। किसानों ने बताया कि दुकानदार मंहगे दाम पर खाद बेच रहा है।(संवाद)
ग्योडी साधन सहकारी समिति में उमड़ी भीड़
खन्ना (महोबा)। खाद संकट से जूझ रहे किसान खाद क्रय केन्द्रों पर पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हे खाद नहीं मिल रही है। ग्योडी साधन सहकारी समिति में बुधवार को सैकड़ो किसान जमा हो गए। खाद न होने से किसान दिनभर भटकते रहहे। वहीं ग्योडी साधन सहकारी समिति में खाद के लिए कैई गांवों के किसानों का जन सैलाब उमड़ पड़ा । खाद के लिए किसान परेशान रहे। (संवाद)
सचिव ने बांटी खाद
कुलपहाड़। रबी की फसल की बुआई का सीजन होने के कारण किसान डीएपी खाद के लिए परेशान हैं। सहकारी समिति कुलपहाड़ में तीसरे दिन ताला लटकता मिला। सुबह से खाद के लिए जमें किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर को दी गई। जिसके बाद समिति के सचिव ने आकर खाद का वितरण किया। सहकारी समिति के सचिव मनीष मिश्रा ने बताया कि सहकारी समिति के सदस्य किसानों को चेक पर खाद दिया जा रहा है जिसकी कीमत 1200 रुपये है खाद की उपलब्धता भरपूर है। सभी किसानों को खाद वितरित किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें