फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखा जोश, जुनून और जान बचाने का जज्बा

Wed, 14 Jun 2017 10:10 PM IST
महोबा
विज्ञापन
-फीता काटकर शिविर में उद्घाटन करते डीएम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां पर युवाओं ने जज्बा दिखाते हुए रक्तदान किया। इस मौके पर 14 लोगों ने अपना रक्त दिया।  
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन डीएम अजय कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद डीएम ने ब्लड बैंक का निरीक्षण कर शेष सभी कमरों में तीन एसी लगाने के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए। साथ ही ब्लड बैंक को व्यवस्थित रखने की भी बात कही। जिलाधिकारी ने अमर उजाला द्वारा कराए गए इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सभी पत्रकार ब्लड डोनेट करें। रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वार्ष्णेय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उदयवीर सिंह, समाजसेवी दाऊ तिवारी और शिवकुमार गोस्वामी ने विचार व्यक्त किए।

 सुबह 11 बजे शुरू हुए रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं में जोश दिखाई दिया। सबसे पहले डॉ. विजय बरसैया ने रक्तदान किया। इसके बाद पेशे से पत्रकार विवेक चौरसिया ने सातवीं बार रक्तदान किया। सबसे ज्यादा बार रक्तदान करने पर जिलाधिकारी ने उसे प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन


इसके बाद स्वप्निल गुप्ता, शरद तिवारी, कमलेंद्र, निशांत खरे, दीपक कुमार, राजदीप, रामजी गुप्ता, पूजेंद्र राजपूत, मनोज कुमार लाल, हेमंत चौरसिया ने रक्तदान किया। तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचकर अपना रक्तदान किया। रक्तदान शिविर संपन्न कराने में सीएमएस डॉ. उदयवीर सिंह, डॉ. केडी गुप्ता, डॉ. गुलशेर, डॉ. शरद, मालती विश्वकर्मा के अलावा अमर उजाला टीम के अखिलेश चंसौरिया, सुशांत खरे, कैलाशनाथ गोस्वामी और बलराम ने भी सहयोग किया।


इस दफा रक्तदान शिविर में अधिवक्ताओं, डॉक्टरों, व्यापारियों, समाजसेवियों, विद्यार्थियों ने रक्तदान शिविर में जहां बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। राजनैतिक दलों की उपस्थिति शून्य रही। किसी भी दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने इस पुनीत कार्य में भागीदारी नहीं की। वहीं रमजान माह चलने के कारण इस बार के रक्तदान शिविर में मुस्लिम समुदाय की भी संख्या नगन्य रही।


जोश इतना कि 64 साल मेेेेेेें दे डाला खून
रक्तदान शिविर में 18 से 60 साल तक के लोग खून दे सकते हैं। 60 साल से ऊपर उम्र के लोगाें का खून देने की डाक्टर सलाह नहीं देते है। लेकिन शहर के समाजसेवी शरद कुमार उर्फ दाऊ तिवारी में इतना जज्बा दिखाई दिया कि 64 साल की उम्र में भी वह ब्लड बैंक कक्ष में लेट गए और डॉक्टरों के मना करने के बाद भी रक्त दान किए।


अमर उजाला फाउंडेशन के तत्ववाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने तहसील, एसडीएम कार्यालय और कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों को रक्तदान करने के लिए आदेश जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी दिन निर्धारित करके सभी कर्मचारियों के साथ वह भी स्वयं रक्तदान करेंगे। रक्तदान महादान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें