फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज को लेकर परेशान किसान की मौत

Fri, 22 May 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 फसल बर्बाद हो जाने और कर्ज की अदायगी को लेकर परेशान किसान शुक्रवार को सदमा लगने से खेत में गिर गया। उसे आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझलवारा निवासी इंद्रपाल (48) पुत्र सरुआ ने अपने खेत में मटर और चने की फसल की बुवाई की थी। उसने फसल की बुवाई के समय बैंक से 75 हजार रुपये और साहूकारों से 30 हजार रुपये कर्ज लिया था। किसान को अच्छी फसल की उम्मीद थी। लेकिन अतिवृष्टि और ओलावृष्टि की भेंट चढ़ जाने से फसल बर्बाद हो गई। जिससे फसल की लागत तक नहीं निकल सकी थी। बैंक और साहूकारों के कर्ज के साथ-साथ दो बेटियों की शादी की चिंता को लेकर किसान खासा परेशान रहने लगा था। गुरुवार की शाम खेत पर तारबाड़ी करते समय अचानक सदमा लगने से वह गिरकर अचेत हो गया। किसान को खेत में पड़ा देख ग्रामीणों ने उसे आनन- फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें