फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खाद के लिए किसानों का हंगामा लाइन में लगीं दो महिलाएं बेहोश

Tue, 23 Sep 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 22 एमएएचपी 18 परिचय-सहकारी समिति कबरई में खाद के लिए लंबी कतारोंं में लगी महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। सहकारी क्रय विक्रय समिति कबरई में सोमवार को खाद वितरण के दौरान अव्यवस्था और धांधली का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा किया। खाद लेने के लिए लाइन में लगी दो महिलाएं अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। तब उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। खाद न मिलने से तमाम किसान बैरंग लौट गए।
विज्ञापन

सोमवार की भोर से ही समिति परिसर में खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ जुटने लगी। सुबह से शाम तक लाइन में खड़े रहने के बावजूद कई किसानों को खाद नहीं मिली। इसी बीच सिंघनपुर बघारी गांव निवासी राजाबेटी पाल (65) व महेवा निवासी शांति साहू (60)अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर गईं। काफी देर तक महिलाएं होश में नहीं आईं।
आरोप है कि मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार अभय प्रताप सिंह व उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। तब किसानों ने दोनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद किसान अमित द्विवेदी, देवेंद्र सिंह, आशा, बलराम द्विवेदी, बरदानी यादव, रामजानकी, मुन्नी विश्वकर्मा, आशारानी, सीमा, बबली व रामस्वरूप विश्वकर्मा ने कहा कि दिनभर धक्कामुक्की और परेशानियों के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

आरोप है कि समिति कर्मियों ने अपने चहेतों को पर्ची थमाकर खाद वितरित की जबकि लाइन में लगे सैकड़ों किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। कई बोरी खाद ब्लैक में बेची गई है। उधर, एडीओ सहकारिता शिवगोपाल पटेल ने बताया कि समिति में 500 बोरी खाद आई थी।
एक एकड़ भूमि वाले किसान को एक बोरी और दो एकड़ या उससे अधिक भूमि वाले किसानों को दो बोरी के हिसाब से वितरण किया गया। अब तक करीब 350 बोरी खाद वितरित की जा चुकी है और 150 बोरी शेष बची है। आरोप बेबुनियाद हैं।

फोटो 22 एमएएचपी 18 परिचय-सहकारी समिति कबरई में खाद के लिए लंबी कतारोंं में लगी महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें