फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खाद के लिए किसानों का हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में बंटी डीएपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुलपहाड़ (महोबा)। तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद रबी फसल के लिए डीएपी खाद की मांग बढ़ गई है। खाद के लिए सोमवार को किसान सेवा सहकारी समिति में किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान पहले खाद को लेकर किसानों ने हो-हल्ला शुरू कर दिया। किसानों की भीड़ और हालात को देखते हुए समिति के कर्मचारियों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस बल की मौजूदगी में किसानों को खाद का वितरण कराया गया।
एक ओर जहां पहले से ही समितियों में यूरिया खाद के लिए किसानों की लाइन लग रही थीं। वहीं अब डीएपी के लिए भी भीड़ उमड़ने लगी है। किसानों का कहना है कि इस समय रबी फसल के लिए डीएपी की ज्यादा जरूरत है। किसान सुबह से ही खाद लेने के लिए समिति पहुंचने लगे। लाइन लंबी होने के कारण कई बार किसानों में धक्का-मुक्की भी हुई। जिस पर कर्मचारियों ने अधिकारियों को सूचना देते हुए पुलिस सहयोग की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पुलिस पहुंचने पर किसानों को लाइन में खड़ा कराते हुए खाद का वितरण शुरू कराया गया। सचिव प्रेमचंद ने बताया कि तीन दिन पहले बारिश होने के बाद अचानक डीएपी की मांग बढ़ गई है लेकिन खाद की कमी नहीं है। सभी किसानों को डीएपी व यूरिया उपलब्ध कराई जाएगी। इसको देखते हुए किसान सेवा सहकारी समिति कुलपहाड़ में अतिरिक्त डीएपी की व्यवस्था की है। खाद के वितरण के लिए उच्चाधिकारियों ने अपर जिला सहकारी अधिकारी राजा बाबू को समिति में नियुक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें