फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे की मांग को लेकर किसान यूनियन का तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के पदाधिकारियों ने रविवार को सदर तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों की जमीन का मुआवजा दिलाने की मांग की। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। चेतावनी दी है कि यदि किसानों को शीघ्र मुआवजा न दिया गया तो यूनियन आंदोलन को मजबूर होगा।
विज्ञापन

यूनियन के जिलाध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीहर दीक्षित के नेतृत्व में 25 से अधिक किसानों ने तहसीलदार बालकृष्ण सिंह को सौंपे ज्ञापन में बताया कि अर्जुन सहायक परियोजना के तहत कबरई बांध का उच्चीकरण कराया जा रहा है। जिससे झिरसहेबा गांव डूब क्षेत्र में होने के चलते विस्थापित किए गए कुछ किसानों का ही मुआवजा दिया गया है। उन्होंने शेष किसानों का जमीन का मुआवजा सर्किल रेट के हिसाब से शीघ्र दिलाने, पुनर्वास का भुगतान शीघ्र कराने और निर्धारित जमीन में बचे परिवारों को भुगतान कराने की मांग की है। प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने वालों में सुखलाल चौधरी, स्वामी राजपूत, मानसिंह यादव, रश्मि, विवेक, प्रदीप, सीता, बालेंद्र, उमा, शमिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें