फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Tue, 03 Jun 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अर्जुन सहायक परियोजना के तहत डूब क्षेत्र में भूमि जाने के बाद भी मुआवजा न मिलने से परेशान किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहा कि मुआवजा न मिलने से वह परेशान है। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र देकर शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लॉक कबरई के गुगौरा गांव निवासी किसान देवीदीन, कामता प्रसाद, बलवान, प्रमोद, ज्ञान सिंह, इंद्रपाल, अभिषेक, निरंजन सिंह, विनोद, कालीदीन, हरगोविंद समेत 50 से अधिक किसानों ने डीएम गजल भारद्वाज को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि उनका गांव अर्जुन सहायक परियोजना के डूब क्षेत्र में आता है। 15 साल पहले सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने गांव के डूब क्षेत्र में होने पर घरों का नया निर्माण न कराने की बात कही थी। इससे उनके मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मकानों का नया निर्माण नहीं होने दिया जा रहा है और न ही आज तक मुआवजा दिया गया है। इससे उनका परिवार खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। कई बार विभागीय उच्चाधिकारियों और समाधान दिवस में शिकायत की गई लेकिन बजट का अभाव बताकर उन्हें टहलाया जा रहा है। किसानों ने शीघ्र गांव का मुआवजा दिलाए जाने या फिर गांव का विकास और निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें