फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बैंक ऋण न चुकाने पर किसान की जमीन कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ननौरा शाखा के बड़े ऋण खाताधारक की बंधक भूमि पर कुर्की की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई तहसीलदार के आदेश पर राजस्व व पुलिस की मौजूदगी में हुई। राजस्व विभाग के निर्देश पर की गई कार्रवाई के बाद भूमि के हस्तांतरण, बिक्री, दान और किसी भी प्रकार के प्रभार अर्जित करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

बैंक के उप क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि हिलुवा गांव निवासी छोटेलाल ने किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। बकाया जमा कराने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए लेकिन भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद राजस्व वसूली अधिनियम के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई। कुर्की की कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार विकास गोयल, क्षेत्रीय लेखपाल प्रमोद रावत, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक अनूप दिवाकर, दीपक गौर, सत्येंद्र यादव, आशीष श्रीवास्तव, सुरक्षाकर्मी जयहिंद सिंह, शाखा प्रबंधक शाखा ननौरा अजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें