फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों के सर्वे की मांग को लेकर किसानों ने जाम किया हाईवे

विज्ञापन
हाईवे में तेइया के समीप जाम लगाए किसान। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। भारी बारिश और ओलावृष्टि से तबाह हुईं फसलों का सर्वे व नुकसान की भरपाई की मांग को लेकर किसानों ने झांसी-मिर्जापुर हाईवे जाम कर दिया। एसडीएम कुलपहाड़ स्वेता पांडेय व तहसीलदार संजीव राय ने लेखपालों की टीमें गठित कर गांव-गांव सर्वे कराने के निर्देश दिए। तब एक घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

ब्लॉक पनवाड़ी के 50 से अधिक गांव में शुक्रवार की रात हुई बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की मटर, सरसों, गेहूं की फसलें बर्बाद हो गईं। अधिकांश खेतों में पानी भर गया। अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद होने से नाराज तेइया, काशीपुरा, रूरीकलां, लिलवा आदि गांवों के किसान सड़कों पर उतर आए और सुबह करीब दस बजे हाईवे में तेइया के समीप जाम लगा दिया। किसान भारत सिंह, दिनेश, मनोज आदि का कहना था कि फसलों के नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए। ताकि किसानों को फसल बीमा व मुआवजा का लाभ मिल सके।
जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष महोबकंठ बीरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसी बड़े अधिकारी के आने की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम व तहसीलदार ने नुकसान का सर्वे कराने और मुआवजा दिलाए जाने के आश्वासन देकर जाम खुलवाया। एक घंटे तक जाम लगा रहने से हाईवे में सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं।

आक्रोशित किसानों को समझाते महोबकंठ थानाध्यक्ष।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें