फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: उद्यानिकी तकनीक अपनाकर आय में वृद्धि करें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
-एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय समिति की संयुक्त बैठक हुई। इसमें एकीकृत बागवानी विकास मिशन सहित कई योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने किसानों को आधुनिक कृषि व उद्यानिकी तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने किसानों से संवाद कर उत्पादन और आय में वृद्धि करने पर जोर दिया। जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जनपद को 3,916 हेक्टेयर का भौतिक लक्ष्य मिला है। यह लक्ष्य ड्रिप सिंचाई व स्प्रिंकलर सिंचाई के लिए है। ताकि अधिक से अधिक किसान इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना की जानकारी दी। इसके तहत किसानों को नवीन उद्यान रोपण के लिए लाभ मिल रहा है। शाकभाजी, मसाला, औषधीय व पुष्प फसलों की खेती के लिए भी सुविधाएं दी जा रही हैं। इसमें फेंसिंग, मल्चिंग, मचान, पावर टिलर, ट्रैक्टर और लाइट ट्रैप जैसी सुविधाएं इसमें शामिल हैं। मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना में भी इसी तर्ज पर किसानों को विभिन्न सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

उद्यान रोपण पर प्रतिमाह तीन हजार मिलेगी प्रोत्साहन राशि
महोबा। बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में औद्यानिक विकास योजना के तहत किसानों को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। एक हेक्टेयर में नया उद्यान लगाने वाले किसानों को लाभ मिलता है। शत-प्रतिशत पौध जीवित रहने पर तीन वर्ष तक तीन हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। उद्यान अधिकारी ने कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल की हाईटेक नर्सरी की जानकारी दी। किसान स्वयं का बीज उपलब्ध कराकर सोलेनियस व ब्रैसिकेसी वर्ग की पौध 1.75 रुपये में ले सकते हैं। लतावर्गीय पौध 1.40 रुपये प्रति पौध की दर से उपलब्ध है। बीज देने पर सोलेनियस व ब्रैसिकेसी पौध दो रुपये प्रति पौध में मिलती है। हाईटेक नर्सरी का संचालन गायत्री आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करती हैं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें