फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खाद को लेकर किसानों ने लगाया जाम, एसडीएम की गाड़ी का घेराव

Fri, 22 Nov 2024 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/बेलाताल/अजनर। शुक्रवार को खाद के लिए जैतपुर समिति व पीसीएफ केंद्र पर सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

खाद न मिलने पर किसानों ने जैतपुर-बाईपास मार्ग पर दो घंटे जाम लगाए रखा जबकि जैतपुर-अजनर मार्ग पर किसान एक घंटे तक जाम लगाकर नारेबाजी करते रहे।
सूचना पर पहुंचे एसडीएम की गाड़ी का भी किसानों ने घेराव कर लिया। एसडीएम ने शनिवार को खाद वितरण का भरोसा देकर किसानों को शांत कराया। जैतपुर के पीसीएफ केंद्र व सहकारी समिति में डीएपी लेने के लिए सुबह पांच बजे से ही किसानों ने डेरा जमा लिया।
सुबह आठ बजे किसानों ने जैतपुर-बाईपास मार्ग पर सड़क पर टूटा पेड़ रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तब दो घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

किसान करन यादव, गोविंद दास, अजय पाल, प्रह्लाद, राकेश, गीता आदि का आरोप था कि कर्मचारी चहेतों को खाद दे रहे हैं जबकि किसानों को खाद खत्म होने की बात कही जा रही है। शाम को एक ट्रक खाद पीसीएफ पहुंची लेकिन किसानों ने खाद उतरने से पहले ही ट्रक से खाद की बोरियां निकालना शुरू कर दी। कुछ किसान बोरियां लेकर जाने लगे, तब पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया।
इसके बाद किसानों ने जैतपुर-अजनर मार्ग में ड्योढ़ीपुरा तिराहे के पास जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहने से सैकड़ों वाहन फंसे रहे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अनुराग प्रसाद की गाड़ी का घेराव कर किसानों ने खाद की समस्या बताई। तब एसडीएम ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शनिवार को खाद वितरित कराने का किसानों को भरोसा दिया। जिसके बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन

कुलपहाड़, अजनर व श्रीनगर में भी समितियों में खाद को लेकर हंगामा हुआ। कई स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण कराया गया। उप कृषि निदेशक डॉ. अभय कुमार सिंह यादव का कहना है कि सभी समितियों में लगातार खाद भेजी जा रही है। किसान धैर्य बनाए रखें, सभी को खाद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें