फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत राशि न मिलने से खफा किसानों का प्रदर्शन

Thu, 05 Feb 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कबरई के ग्राम शाहपहाड़ी में ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने से तबाह किसानों को राहत राशि की चेकों का वितरण नहीं किया गया है। इससे खफा किसानों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही राहत राशि की चेक वितरित कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


ग्राम शाहपहाड़ी निवासी मोहनलाल राजपूत, बबलू, करन, हीरालाल, नंदराम, शेख कदीर, धनीराम, राम सिंह सहित एक दर्जन किसानों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर  प्रदर्शन किया।

साथ ही डीएम वीरेश्वर सिंह को दिए पत्र में बताया कि पिछले वर्ष हुई ओलावृष्टि से गांव में किसानाें की सौ फीसदी फसलाें का नुकसान हो गया था। इससे किसानाें को मुनाफा तो दूर लागत तक नहीं निकल सकी।
विज्ञापन


पत्र में बताया कि फसलें चौपट हो जाने से किसानों को अभी भी आर्थिक समस्या से जूझना पड़ रहा है। बैंक से ऋण लेकर फसल की बुवाई करने वाले किसान कर्ज की अदायगी भी नहीं कर पा रहे है।
विज्ञापन


उनके परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। किसानों ने जल्द से जल्द राहत राशि की चेकें पीड़िताें को वितरित कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें