फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी का सबब बना जाम का झाम

Thu, 05 Feb 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों और ट्रैफिक पुलिस की उदासीनता के चलते पीपीएन चौराहा और रोडवेज के पास आए दिन जाम लगता है। इसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन


मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक द्वारा पीपीएन चौराहा और रोडवेज तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है लेकिन ट्रैफिक पुलिस की उदासीनता के चलते सड़क किनारे ठेलिया चालकों, फल और सब्जी की दुकानें लगाए जाने से रोड संकरा हो गया है।

इस रोड पर एक साथ दो वाहनों के आमने सामने से आ जाने के कारण जाम लग जाता है। इससे यात्रियाें को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके प्रशासनिक अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


पीपीएन चौराहे पर चालकों ने अपनी मनमर्जी से टेंपो स्टैंड बना लिया है, जबकि प्रशासन ने टेंपो स्टैंड हमीरपुर चुंगी के पास निर्धारित किया था। अधिकारियों के आदेश को दरकिनार कर चालक पीपीएन चौराहे पर सड़क के दोनों तरफ दर्जनों टेंपो खड़े कर देते हैं, जिससे दिन में कई बार जाम की समस्या पैदा हो जाती है।

इससे लोगाें में खासा आक्रोश पनप रहा है। उधर एसडीएम सदर राकेश कुमार गुप्ता का कहना है कि सड़क पटरी पर किए गए अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटवाया गया था। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें