फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जदार किसान की सदमे से मौत

Tue, 30 Aug 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
death
विज्ञापन
कोतवाली चरखारी के ग्राम अकठौंहा में किसान की सदमे से मौत हो गई। किसान पर साहूकारों का दो लाख रुपये कर्ज था। बेटी की शादी के लिए लिया गया कर्ज न अदा कर पाने से वह परेशान था। सूखी की वजह से चार साल से पैदावार नहीं हुई थी। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्राम अकठौंहा निवासी राकेश (55) पुत्र रामाधीन के पास
विज्ञापन


सात बीधे खेती थी। सूखे से पैदावार नहीं हुई थी। सोमवार की रात किसान राकेश खाना खाने के बाद लेटने जा रहा था तभी अचानक सदमा लगने से वह जमीन पर  गिर गया। आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  उसके बेटे जय सिंह ने बताया कि दो साल पहले ही बड़ी बहन संगीता की शादी हुई थी। इसके लिए

साहूकारों से कर्ज ले रखा था। कर्ज की अदायगी को लेकर पिता परेशान रहते थे। साथ ही छोटी बहन सोनिया के हाथ पीले करने की चिंता भी उन्हें सता रही थी। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें