फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में तेरहवीं संस्कार कराने से भड़के ग्रामीण

Tue, 30 Aug 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
थाने में शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना श्रीनगर के ग्राम बिलरही में सार्वजनिक मंदिर में प्रधान पति द्वारा तेरहवीं संस्कार कराए जाने से ग्रामीण भड़क उठे। दो दर्जन से अधिक लामबंद ग्रामीणों को मंदिर को अपवित्र किए जाने पर थाने में हंगामा काटते हुए तहरीर सौंपी। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान पति ग्रामीणों को एससीएसटी एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। ग्राम बिलरही निवासी चंद्रभान की मौत हो जाने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हर प्रसाद ने 29 अगस्त को सार्वजनिक मंदिर से तेरहवीं संस्कार कराया, जिस पर ग्रामीण भड़क गए और मंदिर को अपवित्र किए जाने की बात कहते हुए आक्रोश जताया। तब प्रधान प्रतिनिधि ने थाने में तहरीर सौंप ग्रामीणों पर सार्वजनिक काम करने पर अड़ंगा लगाने, छुआछूत मानने और मंदिर में जाने से रोकने का आरोप लगाया था। मंगलवार को ग्रामीण भइयालाल के नेतृत्व में राजबहादुर, संतोष कुमार, बृज गोपाल, देवेंद्र, सुगर सिंह, पूरन लाल सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने थाना श्रीनगर पहुंच हंगामा काटते हुए विरोध जताया। थाने में सौंपी तहरीर में बताया कि प्रधान प्रतिनिधि दबंगई के बल पर धार्मिक स्थलों को अपवित्र कर रहा है। विरोध करने पर फर्जी केसों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। थाना प्रभारी नंदलाल भारती का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें