फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कुल्हाड़ी से छह वार कर की थी किसान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। कैंथा गांव में किसान की हत्या मामले में बुधवार देर शाम शव का पोस्टमार्टम हुआ। किसान के शव पर कुल्हाड़ी के वार के छह जख्म मिले। बृहस्पतिवार को पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कैंथा गांव निवासी विपिन ने बताया कि बुधवार दोपहर पिता वीरपाल राजपूत (55) खेत पर जानवर चरा रहे थे। आरोप है कि गांव के दृगसिंह, रोहित, मोहित, कमलेश राजपूत व कृष्णपाल ने लाठी, डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। खेत में दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की। कुल्हाड़ी से छह वार किए जिससे पिता लहूलुहान होकर खेत में गिर गए। परिजन के ललकारने पर आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए।
इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई ले जाते समय रास्ते में वीरपाल की मौत हो गई थी। देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात रही। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि विपिन के शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें