फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सावन के पहले दिन शिव मंदिरों में जुटी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
फोटो 30 एमएएचपी 02 परिचय-शहर के रामकथा मार्ग स्थित द्वादश ज्याेर्तिलिंग मंदिर में पूजा-अर्चना क
विज्ञापन
महोबा। सावन मास के पहले दिन बृहस्पतिवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी। शिवालयों में बम-बम भोले व हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक कर माथा टेका। पूरे दिन प्रमुख मंदिरों में भक्तों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

शहर के शिवतांडव मंदिर, रामकथा मार्ग स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर, बलखंडेश्वर मंदिर, बड़ी चंद्रिका स्थित विशाल शिव मंदिर, उमंगेश्वर मंदिर समेत सभी शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध, शहद, गंगाजल आदि से अभिषेक कर माथा टेका। सबसे ज्यादा भीड़ द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में रही। यहां पार्थिव शिवलिंग बनाने के लिए भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिरों में अधिक भीड़ के चलते पार्किंग व्यवस्था की गई है।

सावन के चलते बढ़े फलों के दाम
सावन मास शुरू होते ही फलों की मांग बढ़ गई है। 40 रुपये दर्जन बिकने वाले केले 60 रुपये में बिके। इसी तरह 150 रुपये से 200 रुपये किलो वाला सेब 300 रुपये पहुंच गया। आम, अनार समेत अन्य फलों के दामों में भी डेढ़ गुने का इजाफा हुआ है। लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार फल खरीदकर काम चलाया।

फोटो 30 एमएएचपी 02 परिचय-शहर के रामकथा मार्ग स्थित द्वादश ज्याेर्तिलिंग मंदिर में पूजा-अर्चना क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें