फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन माह में नहीं लगेंगे मेले, जुलूस निकालने पर रहेगी पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डीएम एके तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को कानून व शांति व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। डीएम ने कहा कि तीन जुलाई से सावन शुरू हो रहा है, इस दौरान मंदिर व अन्य स्थानों पर मेले और कांवड़ यात्राएं नहीं होंगी। न जुलूस निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने सभी एसडीएम, सीओ व थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले अराजकतत्वों को चिह्नित कर पाबंद करें। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कोरोना महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क का प्रयोग कराने, तालाब व ग्राम सभा की भूमि से अवैध कब्जा हटाने आदि की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि मास्क का प्रयोग न करने और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जाएं। जिले में करीब 100 तालाबों में मनरेगा से खुदाई का कार्य चल रहा है, ऐसे में वहीं कार्य कराया जाए जो जगह विवाद मुक्त हो। इस मौके पर एसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाएं, अपनी भाषा शैली को सही रखें। उन्होंने सभी बैंकों में सीसीटीवी रिकॉर्डिंग चालू कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ हीरा सिंह, एएसपी वीरेंद्र कुमार, एसडीएम सदर राजेश यादव, एसडीएम चरखारी राकेश कुमार, एसडीएम कुलपहाड़ मो. उवैस, समाजसेवी दाऊ तिवारी, रामजी गुप्ता समेत विभिन्न मंदिरों के महंत व मस्जिदों के मौलाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें