फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए अनशन पर बैठे व्यापारी

Wed, 16 Nov 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
अनशन पर बैठै व्यापारी व नागरिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेलाताल स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर क्रमिक अनशन बुधवार से शुरू हो गया। आधा सैकड़ा से अधिक व्यापारियों व नागरिकों ने मांग पूरी न होने तक अनशन जारी रखने को ऐलान किया।रेलवे स्टेशन बेलाताल में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग लंबे समय से चली आ रही है। कई
विज्ञापन


बार ज्ञापन व शिकायतों के माध्यम से रेलवे प्रशासन को अवगत कराया गया। लेकिन किसी ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। एक पखवारा पहले व्यापारियों व विभिन्न संगठनों के लोगों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की थी। बुधवार को पूर्व प्रधान फकीरे सिंह व समाजसेवी कैलाश सोनी के

नेतृत्व में आधा सैकड़ा से अधिक लोग रेलवे स्टेशन बेलाताल में अनशन पर बैठ गए।कैलाश सोनी ने बताया कि कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन में संपर्कक्रंाति, चंबल एक्सप्रेस व उदयपुर खजुराहो इंटरसिटी जैसी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव किया जा रहा है। लेकिन, बेलाताल रेलवे स्टेशन से रेलवे प्रशासन को
विज्ञापन


कुलपहाड़ की अपेक्षा डेढ़ गुना टिकट बिक्री मिलती है। बावजूद इसके एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर रघुवीर, मोहित सोनी, निर्दोष दीक्षित, नितिन तिवारी, एसके माथुर, योगेंद्र मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि मौला बख्श, परसुराम सोनी, हरिशंकर साहू, अरविंद्र नायक सहित आधा सैकड़ा लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें